साथ मिलकर बनाएं एक बेहतर भविष्य
सजग प्रहरी समाज विकास समिति, बिलासपुर (छ.ग.) ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, सतत कृषि एवं आजीविका संवर्धन के लिए समर्पित एक सामाजिक संस्था है।
हमारे बारे में
सजग प्रहरी समाज विकास समिति, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) एक सामाजिक संस्था है, जो ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, सतत कृषि एवं आजीविका संवर्धन के लिए कार्यरत है। हमारा उद्देश्य किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। वाड़ी विकास, लाख की खेती एवं कौशल प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और एक समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Our Objective
Mission & Vison
हमारा लक्ष्य - सशक्त समाज, समृद्ध भविष्य
हमारा मिशन
हमारा मिशन ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं सतत कृषि को बढ़ावा देना है। हम प्रशिक्षण और आजीविका के अवसरों के माध्यम से किसानों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर एक समृद्ध समाज का निर्माण करना चाहते हैं।
हमारा विजन
हमारी दृष्टि एक आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण करना है, जहाँ ग्रामीण परिवारों, किसानों एवं महिलाओं को समान अवसर मिलें और वे बेहतर जीवन जी सकें। हम सतत विकास और सामाजिक सहयोग के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की कल्पना करते हैं।
हमारे प्रोजेक्ट्स
समाज विकास क लिए हमारे प्रमुख कार्य
Lac Cultivation
Wadi Development
Sewing Machine
Computer Training
कौशल विकास
ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को उनके ही गाँव में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
महिला सशक्तिकरण
बांस शिल्पकला, लाख पालन, सौंदर्य कला जैसी गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना।
नशा उन्मूलन
जागरूकता अभियान और कार्यक्रमों के माध्यम से नशाखोरी को समाप्त कर स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण।
पर्यावरण और समाज सुधार
स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देकर एक जागरूक, सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण।

मिलकर बदलाव लाएँ
“हमारी यात्रा का हिस्सा बनें — जागरूकता फैलाएँ, ज़रूरतमंदों की मदद करें और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।”
आपकी मदद, जीवन में नई उम्मीद।
आइए, मिलकर ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और एक बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दें।
